KCG

गंजीपारा वार्ड के सामुदायिक शौचालय की सफाई नहीं होने से वार्डवासी परेशान

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर के वार्ड क्र.03 गंजीपारा स्थित सामुदायिक सुलभ शौचालय की नियमित सफाई नहीं होने से वार्डवासी परेशान हैं। वार्ड पार्षद सुमित टांडिया ने

बताया कि विगत कई माह से गंजीपारा के सामुदायिक शौचालय की सफाई नहीं हो रही है जिसकी शिकायत वार्डवासियों के द्वारा पालिका प्रशासन से की गई है परंतु अभी तक उक्त शौचालय की सफाई नहीं हो रही है। बता दे कि वर्तमान में बरसात का मौसम और भारी बारिश होने के

कारण यहां संक्रमण का खतरा बढ़ गया है वहीं कई बार यहां जहरीले कीड़े-मकोड़े भी निकल चुके हैं, ऐसे में अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है। शिकायत के बाद भी अभी तक शौचालय की सफाई नहीं होने से वार्डवासियों में नाराजगी बढ़ रही है और यही स्थिति रही तो वार्डवासी शौचालय की सफाई को लेकर धरना आंदोलन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page