राजनांदगांव

प्राथमिक शाला घुमर्रा में प्रवेश उत्सव संपन्न

सत्यमेव न्यूज़/जालबांधा. शासकीय प्राथमिक शाला घुमर्रा में सोमवार 20 जून को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया. सर्वप्रथम उपस्थित सरपंच, उपसरपंच व शाला प्रबंधन सहित समिति के सदस्यों तथा शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा नव प्रवेशी बच् चों को गुलाल लगाकर मुंह मीठा कर स्वागत किया गया वहीं नव प्रवेशी बच् चों को पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया. प्रधानपाठक ने छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये फल वितरण किया. इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री मार्शल, बीईओ महेश भुआर्य, सरपंच, उपसरपंच महेश वर्मा, प्रधान पाठक गौकरण वर्मा, शिक्षक त्रिभुवन बारले सहित पालकगण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page