Uncategorized

जिले के पीड़ित किसानों की समस्या समाधान के लिये आम आदमी पार्टी ने किया आग्रह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि एग्रोस्टेक पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण हजारों किसानों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है जिससे किसान धान बेचने से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई किसानों की गिरदावरी में त्रुटियां होने से पात्र किसान भी अपात्र सूची में शामिल कर दिए गए हैं। इससे धान खरीदी के दौरान किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुप्ता ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में धान खरीदी की राशि केवल सहकारी बैंकों के माध्यम से दी जा रही है जिससे बैंकों में अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि किसानों का पंजीयन सहकारी समितियों के जरिये जारी रखा जाए, गिरदावरी में गलती से अपात्र हुए किसानों का शीघ्र सुधार किया जाए और धान खरीदी की राशि किसानों के व्यक्तिगत खातों में सीधे जमा करने की व्यवस्था की जाए। पार्टी ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page