
मंदिर निर्माण के लिये हुआ भूमि पूजन
सत्यमेव न्यूज गंडई-पंडरिया। सोमवार को ग्राम बरबसपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर परशुराम मंदिर का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में अमित शर्मा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरबसपुर, छन्नूलाल कश्यप ग्राम पटेल, आकाश बंजारे सरपंच ग्राम पंचायत बरबसपुर, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, खेम सिंह यादव, हरीश खुसरो, दीपक धनकर, खेम सिंह यादव, ग्रामीणजनो में अधिवक्ता मनोज चौबे, ऋषि कुमार कश्यप, कमलेश तिवारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थिति रहे।
