KCG

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को 5 से 19 अक्टूबर तक राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा चलाए जाने निर्देश के बाद केसीजी जिले में एसपी त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में व्यापक रूप से साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति आमजन मे जागरूकता बढ़ाना है। पखवाड़ा के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, शासकीय और निजी संस्थानों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को शिक्षित व जागरूक किया जा रहा है। जन जागरूकता अभियान के दौरान विशेष रूप से सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है, इसके अलावा साइबर सेल द्वारा केसीजी साइबर जन जागरूकता से सम्बंधित जानकारी विभिन्न माध्यमो से लोगों तक पहुंचाई जा रही है। जागरूकता के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन वर्कशॉप्स का आयोजन भी किया जाएगा जहां साइबर हेल्पलाइन 1930 और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। एसपी त्रिलोक बंसल ने भरोसा जताया है कि जनता के सहयोग से इस पखवाड़े को सफलतापूर्वक मनाया जाएगा और साइबर अपराधों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का यह प्रयास केसीजी जिले में अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page