KCG

खैरागढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. सिविल अस्पताल खैरागढ़ की जीवन दीप समिति की समान्य सभा की बैठक विधायक यशोदा वर्मा की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल सभा गृह में बुधवार को संम्पन्न हुई। बैठक में सिविल अस्पताल खैरागढ़ के समस्त समस्याओं व सुधार के लिये विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित एजेंडों पर निर्णय लिए गये। सिविल अस्पताल का सुदृढ़करण कर सुचारू संचालन

करने अध्यक्ष ने कई महत्वपूर्ण निर्देश एवं सुझाव दिए। पूर्व में आयोजित बैठक का पालन-प्रतिवेदन एवं आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत नहीं किये जाने पर विधायक ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए, मार्च 2025 में होने वाली जीवन दीप समिति की समान्य सभा की बैठक में पालन-प्रतिवेदन सहित आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में विधायक यशोदा वर्मा, गिरजा चंन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मनोनित सदस्य अनुज देवांगन, सुर्यदमन सिंह, संजय बराडिया, डॉ.विवेक बिसेन खण्ड चिकित्सा अधिकारी खैरागढ़ सहित जीवन दीप समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page