राजनांदगांव

बैहाटोला सहकारी समिति के मजदूरों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

बीते सात माह से नहीं मिला है मजदूरी भुगतान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. बीते सात माह से मजदूरी भुगतान नहीं मिलने से परेशान बैहाटोला धान खरीदी केन्द्र में कार्यरत मजदूरों ने मजदूरी भुगतान दिलाने को लेकर जिलाधीश डॉ.जगदीश सोनकर को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से मजदूरों ने बताया है कि धान उपार्जन केन्द्र बैहाटोला पं.क्र.1117 में विगत वर्ष 2021-22 में चौकीदारी, मजदूरी, भुसा भराई, धान बोरी पल्टी करने का काम मजदूरों ने किया है लेकिन मजदूरों को विगत 7 माह से मजदूरी भुगतान नहीं होने से वे शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान हो गये हंै तथा उनके समक्ष आर्थिक तंगी की स्थिति निर्मित हो गई है. आर्थिक तंगी से परेशान मजदूरों को परिवार के भरण-पोषण के लिये भी परेशानियोंं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने जिलाधीश से मांग की है कि उनकी आर्थिक एवं मानसिक स्थिति को देखते हुये तत्काल मजदूरी राशि का भुगतान कराने की मांग की है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page