KCG

छुईखदान महाविद्यालय के रसायन विभाग में हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन प्राचार्य डॉ.जयती बिस्वास के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला के डॉ.धनत कुमार जोशी विभागाध्यक्ष रसायन विभाग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का परिचय रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.समीक्षा ताम्रकार ने दिया वहीं मुख्य वक्ता के व्याख्यान का विषय उषमागतिकी रहा। कार्यक्रम का संचालन वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष पीआर साहू व आभार अभिव्यक्ति प्राचार्य डॉ.जयती बिस्वास ने किया। कार्यक्रम में बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page