पॉलिटिक्स

भारत जीता जागता राष्ट्रपुरुष, जिसे बांटने का पाप नेहरू और कांग्रेस ने किया- सांसद पांडे

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला भाजपा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में लोकसभा के सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा भारत एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है। इस राष्ट्र पुरुष को बाँटने का पाप पं.जवाहर लाल नेहरू और इंडियन नेशनल कांग्रेस ने किया, सिंध में भी हिंदू वहीं रह गये। नेहरू और लियाकत अली के बीच जो समझौता हुआ पीड़ित हिन्दुओं को राष्ट्र छोड़ना पड़ा है लाशों से भरी ट्रेन आयी। लियाकत ने समझौता तोड़ा लेकिन नेहरू ने एक्शन नहीं लिया। देश के बहुसंख्यक समाज के लिये सोचने वाले संगठन की आवश्यकता थी। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ.बिशेसर साहू, कोमल जंघेल, खम्मन ताम्रकार, प्रेम नारायण चंद्राकर, भागवत शरण सिंह, राकेश गुप्ता, ललित चोपड़ा, पूरण जंघेल, गिरिजा चंद्राकर, अनिल अग्रवाल, शशांक ताम्रकार, अरुणा बनाफर, लिमेश्वरी साहू, आयश सिंह, आलोक श्रीवास, विक्रांत चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

नेहरू ने कश्मीर को धारा 370 का दंश दिया

सांसद पांडे ने कहा कि नेहरू ने कश्मीर को धारा 370 का दंश देने का पाप किया। जिसे धोने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। हमारे देश में रहकर भी कश्मीर हमसे अलग था। सरदार पटेल ने सबको विलीनकरण का काम किया। नेहरू ने पटेल से कहा कि कश्मीर को मैं देख लूंगा। आप बाकी राष्ट्र पर ध्यान दें। सांसद पांडे ने कहा कि जिस कश्मीर में आतंकवादी संगठन काम कर रही थे। वहां आज शांति है।

सांसद पांडे ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों के मुंबई हमले का मास्टर माइंड का भारत में प्रत्यर्पण हुआ। आम की गिरी में आम का ही पौधा निकलता है। जनसंघ से राष्ट्रवादी विचारधारा निकलती है और सक्रिय सदस्यों की बदौलत हम यहाँ तक पहुंचे है। पं.दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के उदय का सिद्धांत दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे समानता की योजनाएं दी लेकिन कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाने का पाप किया। 1984 के दंगों में सिक्खों के नरसंहार का पाप कांग्रेस के सर पर आज भी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page