Advertisement
Uncategorized

खैरागढ़ में सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ाया, भेजा गया जेल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। थाना खैरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरी में सूने मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोरी निवासी मानदाता लोधी (60 वर्ष) ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे 16 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। इस दौरान उनके घर में ताला लगा हुआ था। 24 जनवरी को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर रखे संदूक को भी तोड़ दिया गया है। संदूक में रखी लगभग 35 हजार रुपये की मशरूका अज्ञात चोर द्वारा पार कर दी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 331(4) एवं 305 भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बीरसिंह वर्मा 30 वर्ष निवासी धम्मादीप नगर, ईटाभट्ठा चौक, नागपुर, थाना यशोदा नगर, महाराष्ट्र बताया है। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर योजना बनाकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page