Uncategorized

खैरागढ़ में मुस्लिम जमात ने निकाली तिरंगा यात्रा

अमन चैन की दुआ के साथ देशभक्ति धुन पर निकली यात्रा

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार 12 अगस्त को खैरागढ़ मुस्लिम जमात ने जुमे की नमाज के बाद नगर में तिरंगा यात्रा निकाली. मुस्लिम जमात के लोंगों ने जामा मस्जिद वक्फ कमेटी के सदर व नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज् जाक खान, जामा मस्जिद वक्फ कमेटी के सचिव, इकऱा फाउंडेशन के अध्यक्ष खलील कुरैशी व मस्जिद कमेटी के खाजांची हाजी रिजवान मेमन की मौजूदगी में जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से तिरंगा यात्रा निकाली गई. राष्ट्रभक्ति गीत की धुन में निकली तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये वापस जमा मस्जिद पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया. तिरंगा यात्रा के अंबेडकर चौक पहुंचते ही नागरिक एकता मंच के द्वारा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया वहीं समाज प्रमुखों को पुष्पगुच्छ भेंट की गई.

मुस्लिम समाज द्वारा अंबेडकर चौक में फहराये गये तिरंगा का पुष्प से अभिवादन किया गया. इस यात्रा में समाज प्रमुखों के साथ फारुख मेमन, कादीर कुरैशी, इदरीश खान, हाजी तनवीर मेमन, जफ़र उल् लाह खान, रियाजुद्दीन कुरैशी, हाजी इरफान मेमन, अय्युब सोलंकी, जाहिद अली, मोहम्मद मुर्तजा, याकूब सोलंकी, रिजवान सोलंकी, राजा सोलंकी, अब्दुल लतीफ खान, फारुख सोलंकी, इरशाद खान, अबरार खान, सोहेल खान, इजहार खान सहित मुस्लिम समाज के अन्य लोग शामिल थे.

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page