KCGछत्तीसगढ़धर्म

खैरागढ़ में भगवान परशुराम जयंती को लेकर बैठक आज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। समग्र ब्राह्मण सभा खैरागढ़ द्वारा भगवान परशुराम जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है। सभा के अध्यक्ष पं.मिहिर झा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती मनाई जानी है जिसके सफल एवं भव्य आयोजन हेतु 14 अप्रैल को संध्या 5:00 बजे गोपीनाथ मंदिर प्रांगण किल्लापारा खैरागढ़ में बैठक रखी गई है। उन्होंने समस्त विप्र जनों एवं मातृ शक्तियों से आग्रह किया है कि आयोजन को गरिमामय बनाने के लिए बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव दें और मार्गदर्शन प्रदान करें। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से भगवान परशुराम जयंती को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समग्र ब्राह्मण सभा ने समाज के सभी सदस्यों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page