KCGअपराधटॉप न्यूज़

नाबालिग का अपहरण कर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। थाना छुईखदान पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और शारीरिक शोषण के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में बलात्कार और पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 94/2026 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की गई। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर पीड़िता और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बालिका को लेकर बालाघाट सीवनी क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर वहां दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी कृष्णा कुमार परते (21), निवासी ग्राम खापा जिला सिवनी मध्य प्रदेश ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और अपहरण कर लगातार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराएं और पाक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी को 12 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत एक अन्य मामले में भी तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा दर्ज कराने पहुंचे परिजनों की बालिका को महज एक घंटे के भीतर खोजकर सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया जिससे परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page