
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ क्षेत्र में निषाद समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पचगैहा निषाद समाज, अमलीडीही का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। यह चुनाव समाज के अध्यक्ष संत निषाद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी एवं जिला निषाद समाज केसीजी के महासचिव खेम निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ जिला सहसचिव केसीजी शत्रुहन निषाद, खैरागढ़ परिक्षेत्र के सचिव संतोष निषाद तथा परिक्षेत्र खैरागढ़ निषाद समाज के उपाध्यक्ष मिलऊराम निषाद ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। चुनाव में समाजजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। रमेश निषाद (अकरजन) को पचगैहा अध्यक्ष चुना गया। मयाराम निषाद (अमलीडीही) को उपाध्यक्ष तथा चरण निषाद (अमलीडीही) को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त सहसचिव पद पर हेमलाल निषाद (अमलीडीही), अंकेक्षक के रूप में विनोद निषाद (शिवमंदिर), कोषाध्यक्ष पद पर रंजू निषाद (मुसका) तथा चपरासी पद पर छन्नू निषाद (दपका) का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। समाजजनों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।