KCG

खैरागढ़ में गौ-आधारित जैविक खेती प्रशिक्षण आज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। गौ-आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को रसायनमुक्त कृषि के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 29 मार्च 2026 रविवार को मनोहर गौशाला परिसर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम फसल अमृत भारत अभियान के अंतर्गत मनोहर गौशाला एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। मनोहर गौशाला के मुख्य ट्रस्टी पदम डाकलिया ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में कृषि विशेषज्ञ किसानों को जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में डायरेक्टर रिसर्च डॉ.विवेक त्रिपाठी तथा वैज्ञानिक डॉ.सुनील अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे जबकि प्रशिक्षण सत्र का संचालन डॉ.अखिल जैन पदम डाकलिया द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को गोबर और गौ-मूत्र से जैविक खाद तैयार करने की विधि प्राकृतिक कीटनाशक बनाने की तकनीक तथा कम लागत में अधिक उत्पादन के उन्नत उपायों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ और लाभकारी खेती की दिशा में प्रेरित करना है ताकि वे रसायनों पर निर्भरता कम कर सकें। आयोजन में शामिल होने वाले किसानों और गौपालकों के लिए कामधेनु प्रसादम् के रूप में खिचड़ी की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने की जानकारी भी आयोजकों ने दी है। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों गौपालकों और कृषि से जुड़े लोगों से इस प्रशिक्षण में सहभागिता कर गौ-आधारित कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page