अपराध

250 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. गातापार थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार बुधवार 10 मई को गातापार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति स्कूटी क्र.सीजी 08 एएस 0254 लाल कलर में अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब बिक्री करने की नियत से ग्राम मुढ़ीपार से गुमानपुर रोड की ओर जा रहा है. सूचना पर थाना गातापार पुलिस एवं सायबर सेल केसीजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आरोपी राजेश कुमार वर्मा उर्फ गोलू पिता घनश्याम वर्मा उम्र 34 साल निवासी ग्राम ढारा के कब्जे से 125 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमत 10 हजार रू. एवं पुरानी इस्तमाली स्कूटी कीमत 70 हजार रू. तथा आरोपी प्यारे लाल सिन्हा पिता बैसाखू सिन्हा उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 125 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमत 10 हजार रू. कुल 250 पौवा देशी प्लेन शराब को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अपर मुख्य न्यायालय खैरागढ़ के समक्ष पेश कर ज्युडिश्यिल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page