KCG

10 वीं में टॉप करने वाले छात्र से मिलने पहुंची विधायक

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पिछले दिनों हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे अमलीपारा वार्ड नं.12 खैरागढ़ के छात्र होमेश वर्मा पिता आलोक वर्मा माता प्रमिला वर्मा जो दसवीं कक्षा में 93.83 % प्राप्त कर केसीजी जिले में प्रथम स्थान हासिल किया. विधायक यशोदा वर्मा ने होमेश वर्मा के निज निवास पहुंच कर छात्र व परिजनों से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र को शाबासी देते हुये आगे अध्ययन में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विधायक ने कहा कि 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई। आप सभी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के स्वर्णिम भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। यशोदा ने कहा कि ऐसे ही परिश्रम लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हो यहीं मेरी हार्दिक कामना है। विधायक ने अपेक्षा अनुरूप परिणाम नहीं आने वाले छात्रों से कहा कि आप हतोत्साहित न हो बल्कि दुगुने जोश से आगे कड़ी मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page