KCG

अटल जी की प्रतिमा का अपमान: कांग्रेस नेता ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ग्राम अवेली में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के साथ हुए शर्मनाक कृत्य ने क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। बीती रात हुई इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने तीव्र विरोध जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा कि यह कोई सामान्य शरारत नहीं, बल्कि अटल जी की राष्ट्रनिष्ठा और विचारधारा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

मनराखन देवांगन ने कहा कि यह केवल एक मूर्ति का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की आत्मा का अपमान है। उन्होंने कहा कि अटल जी किसी एक पार्टी के नहीं, पूरे देश के प्रधानमंत्री थे और उनके साथ ऐसा व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
ग्रामीण भी इस घटना को लेकर अत्यंत आहत हैं। उनका मानना है कि यह एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र हो सकता है, जो सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की मंशा से किया गया है। कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने प्रशासन से अपील की है कि वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करे और दोषियों को कड़ी सजा दिलाए। उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page