KCG

खैरागढ़ महाविद्यालय में मनाई गई हर्बर्ट स्पेंसर की जयंती

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.जितेंद्र कुमार साखरे के मार्गदर्शन में समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में प्रमुख समाजशास्त्री हर्बर्ट स्पेंसर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजशास्त्र विभाग की अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ.परमेश्वरी कुम्भज टांडिया ने हर्बर्ट स्पेंसर के अवधारणाओं प्रमुख सिद्धांतों जैसे कि उदविकास का नियम समाज एक सावयव के रूप में सामाजिक नियंत्रण के साधन और सैनिक और औद्योगिक समाज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शिक्षक धरमपाल वर्मा ने हर्बर्ट स्पेंसर के जीवन परिचय और प्रमुख रचनाओं के बारे में बताया और उनके महत्वपूर्ण योगदानों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ.उमेंद चंदेल, अतिथि सहायक प्राध्यापक अंजली सिंह और अतिथि सहायक प्राध्यापक खेमपाल वर्मा उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे, जिनमें भानुप्रिया यादव, भूपेंद्र वर्मा, अरविंद वर्मा, बबीता बघेल और पायल चंद्रवंशी आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page