धर्म

दाऊचौरा में रपटा नदी के किनारे महादेव घाट में होगी शिवलिंग की स्थापना

सत्यमेव न्यूज खैरागढ. रथयात्रा के शुभ अवसर पर 7 जुलाई को खैरागढ़ नगर के वार्ड नं.18 पुराना बस स्टैंड रपटा नदी के किनारे शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठान स्थानीय महादेव मंदिर में होगी। प्राण प्रतिष्ठान का कार्यक्रम भगवताचार्य पं.सुदर्शन तिवारी के द्वारा सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी डॉ.अरूण भारद्वाज ने बताया कि शनिवार 6 जुलाई को कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुये महादेव मंदिर पहुंचेगी। जिसके बाद दूसरे दिन शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठान दोपहर में होगी साथ ही महादेव घाट में ही हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना होगी। इस पुनीत आयोजन में नगर के सभी श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page