
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत नए पदाधिकारियों का होगा चयन
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। बौद्ध समाज की प्रमुख सामाजिक संस्था खैरागढ़ महाबोधि विहार कल्याण समिति का त्रि-वार्षिक चुनाव रविवार को दाऊचौरा स्थित बुद्ध विहार परिसर में आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। समिति के संरक्षक मधुकर चोखांद्रे ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद संगठन के पुनर्गठन के उद्देश्य से यह चुनाव आयोजित किया जा रहा है। बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें समाज के सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य समिति के साथ-साथ महिला मंडल का भी पुनर्गठन किया जाएगा। महिला मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों पर चयन किया जाएगा ताकि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से युवा मंडल का गठन भी किया जाएगा। युवा मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाएगा। समिति के प्रमुख सलाहकार अनुराग शांति तुरे ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकजुटता और बेहतर संचालन के उद्देश्य से यह चुनाव प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति की ओर से समाज के उपासक-उपासिकाओं, महिलाओं एवं युवाओं से समय पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है ताकि पारदर्शिता, लोकतांत्रिक सहभागिता और सामूहिक सहमति के साथ चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।