अपराध

मोटर पम्प चोरी करने वाले आरोपीगिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खैरागढ़ थाना क्षेत्र में मोटर पम्प चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार खैरागढ़ पुलिस को रविवार 12 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी के मोटर पम्प को बेचने के फिराक में घूम रहे हैं. मामले की जानकारी होते ही एसपी संतोष सिंह व एएसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी दिनेश सिन्हा के निर्देशन में थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पांडेय ने टीम गठित की और घेराबंदी कर मोटर पम्प चोरी करने वाले आरोपी महेश यादव पिता समय यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नवागांव तथा अजीत वर्मा पिता नीलाम्बर वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मुतेड़ा को गिरफ्तार कर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर पम्प कीमत 12 हजार रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. उक्त कार्यवाही में थाना खैरागढ़ स्टाफ की अहम भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page