KCG

खैरागढ़ नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण घोषित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के आगामी चुनाव के लिए 20 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर पालिका परिषद द्वारा 7 सितंबर को जारी आरक्षण सूची के अनुसार वार्डों को अनारक्षित, महिला, पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही चुनावी गतिविधियों और संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां तेज होने की संभावना है। जारी सूची के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 ठाकुरपारा, 7 भगवान महावीर स्वामी वार्ड गोलबाजार, 9 इतवारी बाजार, 11 मां शीतला मंदिर वार्ड किल्लापारा/धरमपुरा, 12 अमलीपारा तथा 13 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड धनैली को अनारक्षित रखा गया है। महिला अनारक्षित वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1 महात्मा गांधी वार्ड पिपरिया, 10 गुरु घासीदास वार्ड लालपुर, 16 दाऊचौरा वार्ड तथा 18 डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड आरक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 2 रानी अवंती बाई वार्ड पिपरिया, 3 गंज़ीपारा, 6 बरईपारा तथा 19 गोकुल नगर वार्ड टिकरापारा आरक्षित हैं वहीं वार्ड क्रमांक 8 तुरकारी पारा तथा 17 शहीद निकेश यादव वार्ड दाऊचौरा को महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4 मां दंतेश्वरी वार्ड राजफैमली जमातपारा, 14 संत रविदास वार्ड सोनहेसार तथा 15 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड अमलीडीहखुर्द आरक्षित किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 20 सिविल लाइन वार्ड खम्हरिया को महिला अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

वार्ड| वार्ड का नाम| आरक्षण

1| महात्मा गांधी वार्ड पिपरिया| महिला अनारक्षित

2| रानी अवंती बाई वार्ड पिपरिया| मुक्त पिछड़ा वर्ग

3| गंज़ीपारा वार्ड| मुक्त पिछड़ा वर्ग

4| मां दंतेश्वरी वार्ड राजफैमली जमातपारा| मुक्त अनुसूचित जाति

5| ठाकुरपारा वार्ड| अनारक्षित

6| बरईपारा वार्ड| मुक्त पिछड़ा वर्ग

7| भगवान महावीर स्वामी वार्ड गोलबाजार| अनारक्षित

8| तुरकारी पारा वार्ड| महिला पिछड़ा वर्ग

9| इतवारी बाजार वार्ड| अनारक्षित

10| गुरु घासीदास वार्ड लातापूर| महिला अनारक्षित

11| मां शीतला मंदिर वार्ड किल्लापारा/धरमपुरा| अनारक्षित

12| अमलीपारा वार्ड| अनारक्षित

13| पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड धनैली| अनारक्षित

14| संत रविदास वार्ड सोनहेसार| मुक्त अनुसूचित जाति

15| सुभाषचन्द्र बोस वार्ड अमलीडीहखुर्द| मुक्त अनुसूचित जाति

16| दाऊचोरा वार्ड| महिला अनारक्षित

17| शहीद निकेश यादव वार्ड दाऊचोरा| महिला पिछड़ा वर्ग

18| डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड| महिला अनारक्षित

19| गोकुल नगर वार्ड टिकरापारा| मुक्त पिछड़ा वर्ग

20| सिविल लाइन वार्ड खम्हरिया| महिला अनुसूचित जाति

आरक्षण सूची के अनुसार 6 वार्ड अनारक्षित, 4 वार्ड महिला अनारक्षित, 4 वार्ड मुक्त पिछड़ा वर्ग, 2 वार्ड महिला पिछड़ा वर्ग, 3 वार्ड मुक्त अनुसूचित जाति तथा 1 वार्ड महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस तरह कुल 20 वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने से अब दावेदारों और राजनीतिक दलों के स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने का दौर तेज होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page