
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने किया भूमिपूजन
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। क्षेत्र के ग्राम सर्रागोंदी में हनुमान मंदिर के नवनिर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत भूमिपूजन के साथ हुई। कार्यक्रम में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा शामिल हुईं और विधिवत पूजा अर्चना कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी भूमिपूजन कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भक्ति भाव से पूजा-अनुष्ठान में भाग लिया और क्षेत्र में मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर समाज में आस्था के साथ साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों के निर्माण से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है तथा लोगों के बीच पारस्परिक सहयोग की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया है।