कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
खैरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अध्यक्ष कोमल दास साहू का जन्मदिन खैरागढ़ स्थित रेस्ट हाउस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केक काटकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।जन्मदिन समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू ने उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का साल और गमछा भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, सहयोग एवं एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का भी आह्वान किया।समारोह में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कोमल दास साहू के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक गिरिवर जंघेल, पूर्व विधायक मोतीलाल जंघेल, देवराज किशोर दास, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, मिहिर झा, गजेंद्र ठाकरे, भीखम चंद छाजेड़, रज्जाक खान, आकाशदीप सिंह गोल्डी, विजय वर्मा, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव, रामकुमार पटेल, अरुण भारद्वाज, संदीप सिरमौर, जितेंद्र सिंह गौर, सुबोध पांडे, चंद्रेश यदु, रिंकू गुप्ता सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
