Advertisement
Uncategorized

खैरागढ़ के यथार्थ ने अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आईपीएफ़ (पूर्व में भारत की फिल्म परियोजना) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में खैरागढ़ के युवा फोटोग्राफर यथार्थ सिंह गहरवार ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। विश्व के 26 देशों से लगभग पांच हज़ार फोटोग्राफरों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें यथार्थ सिंह गहरवार को टॉप-10 फोटोग्राफरों में चयनित किया गया। ऑनलाइन आयोजित प्रतिष्ठित 50 हॉर्स फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मुंबई में चयनित किया गया। प्रतिस्पर्धी राउंड में भाग लेते हुए यथार्थ ने थ्री फोटो सीरीज़ श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल खैरागढ़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है। आईपीएफ़ एशिया तथा वैश्विक स्तर पर फोटोग्राफरों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़े फेस्टिवल्स में से एक है जो पिछले 25 वर्षों से कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है। यह संगठन फिल्ममेकिंग, फोटोग्राफी और अन्य कला विधाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ आयोजित करता है।


ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भी यथार्थ सिंह गहरवार को इसी संस्था द्वारा रजत पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने पुणे स्थित तिलक विद्यापीठ से फोटोग्राफी विशेषज्ञता में स्नातक तथा वर्तमान में रायपुर के ए.ए.एफ.टी विश्वविद्यालय खरोरा से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। ज्ञात हो कि छात्र यथार्थ खैरागढ़ के राजेंद्र सिंह गहरवार (अधिवक्ता) एवं श्रीमती नीता सिंह गहरवार (पूर्व अधिष्ठाता, नृत्य संकाय, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़) के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page