Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

छुईखदान ब्लाक में किसानों को हुआ बोनस राशि का वितरण

सामारोहपूर्वक दिया गया किसानों को बोनस

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छतीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने अपने प्रथम संकल्प को पूरा करने 25 दिसंबर को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस में छत्तीसगढ़ के किसानो को उनके बकाया बोनस के दो किश्त का बोनस वितरण समारोह के माध्यम से किया. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विकासखंड स्तरीय बोनस वितरण सामारोह ग्राम पंचायत घिरघोली मे वितरण किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडे और अध्यक्षता कोमल जंघेल पूर्व संसदीय सचिव पूर्व विधायक खैरागढ़ ने की. बोनस समारोह मे छुईखदान, गंडई, सालहेवारा, बुंदेली, पैलिमेंटा क्षेत्र के केंद्रीय सहकारी बैंको से संबंधित सहकारी समितियों से जुड़े किसानो को बोनस का वितरण किया गया. छुईखदान क्षेत्र के कुल 25042 किसानो को कुल 27 करोड़ 56 लाख 7 हजार 182 रू की राशि बोनस की राशि किसानों को प्राप्त हुई. सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम घिरघोली के शिविर मे 1707 किसानो को कुल 2 करोड़ 65 लाख 36 हजार रू की राशि वितरित की,जिसका प्रमाण पत्र किसानो को प्रदान किया गया. कार्यक्रम मे एसडीम छुईखदान, तहसीलदार, जनपद सीइओ, सीइओ सहकारिता, ब्रांच मैनेजर सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता रोहित जंघेल ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता खम्मन ताम्रकार, प्रेमनारायण चंद्राकर, राकेश ताम्रकार राजलक्ष्मी पंसारी, पुरन जंघेल, नेतराम जंघेल,
दीपाली जैन, आनंद सिन्हा, राजकुमार जंघेल, जयेंन्द्र जंघेल, कृष्णकांत महोबिया, रोहित जंघेल, आशीष जैन, ज्ञानसिंह यादव, प्रकाश जंघेल ज्योति जंघेल, तुकाराम, अवध जंघेल, भावेश कोचर, सीताराम नेताम, दिलीप वैष्णव, शैव्या वैष्णव, अशोक साहू, समारु राम जंघेल, ललित चोपडा, नंदबाबा जंघेल, प्रेमलाल जंघेल, राजेन्द्र शिवहरे, ओमप्रकाश जंघेल, लेखराम शिवहरे, नेमू शिवहरे, रोशन जंघेल, राधामोहन वैष्णव, धनऊ जंघेल, राघवेंद्र यादव, उमेद जंघेल, संतोष जंघेल, दूजे वर्मा, विशंभर पटेल, दीना जंघेल, मनमोहन, दिनेश वर्मा, चेतन वर्मा, टिका राम, अमरुत श्रीवास, तुकाराम चंद्राकर, वीरेंद्र जंघेल, ओमप्रकाश, बलराम जंघेल, बोध राम देवांगन, बलराम, नरेश जंघेल, देवशरण जंघेल, प्रकाश जंघेल, विशाल वर्मा, दुखु राम, कमलेश तिवारी, राजकुमार जंघेल, चेतन वर्मा, जयकरण जंघेल, उनिसिंग जंघेल, धनी राम ठाकुर, उधो जंघेल, संतोष सरपंच, ठाकुर राम, दादू भेड़िया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page