Uncategorized

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री नबीन को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विक्रांत सिंह ने जिले में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जमीनी स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर निरंतर जनसेवा में जुटे रहने का संदेश दिया। यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page