Uncategorized

स्वर्णकार समाज खैरागढ़ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्वर्णकार समाज खैरागढ़ का सामाजिक चुनाव विगत दिनों खैरागढ़ के स्वर्णकार समाज भवन में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में समाज के संरक्षक एवं पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव में समाज के संरक्षक के रूप में सर्वश्री देवेन्द्र कुमार महोबे, कमल कुमार महोबे, सूरज कुमार महोबे, केशव प्रसाद कन्नौजे, सतीश कन्नौजे एवं मनोज चौधरी का चयन किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चन्द्रशेखर सोनी को सौंपी गई वहीं उपाध्यक्ष के रूप में करण महोबे एवं मनीष कन्नौजे चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर शैलेष सोनी तथा सचिव पद पर विष्णुकान्त महोबे को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। सहसचिव की जिम्मेदारी अनुप कन्नौजे को दी गई है। सलाहकार सदस्य के रूप में नरेन्द्र सोनी एवं सुरेश कुमार महोबे का चयन किया गया वहीं मिडिया प्रभारी का दायित्व पत्रकार किशोर सोनी को सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों में कमलेश सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, सुधीर महोबे, दीपक सोनी, मौसम सोनी, चन्द्रहास सोनी, समीर सोनी, प्रताप सोनी, विकास सोनी एवं नवीन सोनी को शामिल किया गया है। इस संबंध में जानकारी स्वर्णकार समाज खैरागढ़ के सचिव विष्णुकान्त महोबे द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page