KCG

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त जारी कर हुआ समारोह

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त का अंतरण देश के 9.4 करोड़ कृषकों को 20 हजार करोड़ रूपये डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में स्थित वायगांव से वृहत किसान सम्मेलन आयोजन का प्रसारण किया गया। उक्त कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन जनपद पंचायत छुईखदान में आयोजित किया गया। उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी ने बताया कि जिले के 54 हजार 3 सौ 4 कृषकों को राशि 12.09 करोड रू. का अंतरण किया गया साथ ही शेष 1038 कृषकों का बैंक में आधार सीडिंग नहीं होने के कारण राशि अंतरण नहीं हो सका ऐसे किसानों को जिला कार्यालय से संपर्क कर अपने खाते को आधार सीडिंग कराने के लिये अपील की गई ताकि वंचित पात्र कृषकों को योजनांतर्गत लाभांवित किया जा सके। इस अवसर पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी विरेन्द्र डहरिया, सहायक संचालक कृषि, लुकमान साहू, सहायक संचालक उद्यानिकी रविन्द्र मेहरा व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सीके उइके सहित कृषकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page