Advertisement
Uncategorized

महिलाओं के खिलाफ साइबर हिंसा पर रश्मिदेवी महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। महिलाओं के खिलाफ डिजिटल हिंसा विषय पर रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में सेमीनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में रश्मिदेवी सिंह महाविद्यालय एवं शा.नवीन कन्या महाविद्यालय और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.जितेंद्र साखरे, मुख्य वक्ता महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मोनिका जत्ती, विशिष्ट अतिथि आईक्यूएसी प्रभारी सृष्टि वर्मा सहित महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्य उपस्थित थे। सेमीनार की शुरुआत रसायन शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका मनीषा नायक के स्वागत भाषण से हुआ। प्रो.सृष्टि वर्मा ने विषय को लेकर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रो.डॉ.साखरे ने महिलाओं के साथ हो रहीं डिजिटल हिंसा के बारे में जानकारी देते हुये छात्राओं को जागरूक किया। मुख्य वक्ता मोनिका जत्ती ने बताया कि महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को हिंसा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने में छात्राओं के समक्ष वर्तमान में हो रहे डिजिटल हिंसा और इसके समाधान को लेकर अपनी बात रखी वहीं वैधानिक जानकारी के अभाव, महिला सशक्तिकरण, समानता का भाव, महिलाओं का हिंसा के प्रति दृष्टिकोण जैसे सम सामयिक विषयों पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मेधाविनी तुरे व आभार प्रदर्शन प्राध्या.भबीता मंडावी ने किया। प्रबंधन शबाना खान, डॉ.परमेश्वरी कुंभज टांडिया व पायल सुधाकर ने किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page