धर्म

कार्तिक पूर्णिमा पर कल नगर में होगा गंगा आरती एवं दीपदान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नगर के वार्ड क्र.18 रपटा नदी स्थित महादेव घाट में गंगा आरती के साथ दीपदान का आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार 15 नवंबर को आयोजित उक्त कार्यक्रम में शांति पाठ, स्वस्तिवाचन, मां गंगा अर्चन, गंगा अर्ध्य, धूप आरती, दीप पूजन, दीप दान व मां गंगा महाआरती के साथ पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। संध्या 6ः30 बजे कलाकरों की दुनिया गु्रप के द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है। उक्त कार्यक्रम महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं मां शीतला सेवा समिति दाऊचौरा सहित समस्त नगरवासियों के द्वारा आयोजित की गई है जहां समस्त नागरिकों को पहुंचकर मां गंगा आरती का लाभ लेेने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page