Uncategorized

केसीजी जिला युवा कांग्रेस में हुई नई नियुक्तियाँ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला युवा कांग्रेस केसीजी ने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के लिए नई नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की है। अधिकांश पदाधिकारियों को उनके पिछले कार्यकाल में निभाई गई सक्रिय भूमिका, निष्ठा और संगठन के प्रति निरंतर समर्पण के आधार पर दोबारा दायित्व सौंपते हुए पदोन्नत भी किया गया है। इन नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, सह-प्रभारी मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा तथा जिला प्रभारी अपराजित तिवारी की अनुशंसा पर अंतिम स्वरूप दिया गया है।

नई सूची में छुईखदान के गौकरण जंघेल को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है वहीं गौकरण वर्मा को खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमन सोनी गंडई शहर अध्यक्ष, कन्हैया कुर्रे गंडई ब्लॉक अध्यक्ष और लक्ष्मण विश्वकर्मा साल्हेवारा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।

जिला संगठन स्तर पर भी महत्वपूर्ण दायित्व बांटे गए हैं। चतुर ओगेरे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला महासचिव पद पर अशरफ सिद्दीकी, मनीष साहू, संतु वर्मा, सोमलाल वर्मा और जयंत मनिकपुरी को शामिल किया गया है वहीं जिला सचिवों में अगराहित साहू, दशरथ जंघेल, किशन जंघेल, मुकुत साहू, अनिल विश्वकर्मा, संदीप जंघेल, शाह मेमन और सौरभ साहू को जिम्मेदारी मिली है। संगठन एवं प्रशासन के जिला महामंत्री पद पर संजय जंघेल को पुनः नियुक्त किया गया है। उनकी संगठनात्मक समझ और निरंतर सक्रियता के कारण उन पर दोबारा भरोसा जताया गया है। जिला
युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने कहा है कि नई नियुक्तियाँ पूरी तरह कार्यकर्ताओं की सक्रियता और निष्ठा पर आधारित हैं। संगठन को विश्वास है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और जिला संगठन को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page