Uncategorized

जालबांधा में हुआ विश्व मानव अधिकार दिवस का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नवीन शासकीय महाविद्यालय जालबांधा में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में विश्व मानव अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन महेश साहू द्वारा किया गया और वर्ष 2024 की थीम हमारा अधिकार हमारा भविष्य बिल्कुल अभी के साथ मानव अधिकार के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हु कहा कि मानव अधिकार शांतिपूर्ण न्यायपूर्ण और समावेशी समाजो कि नींव है उन्होंने कहा कि हमें जीवन में मानव अधिकार के महत्व और प्रासंगिकता को स्वीकार करना चाहिये। प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को अपने अधिकारों की पहचान कर उनके प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम महेश साहू एवं श्रीमती पूजा देवांगन के प्रभार में व संपूर्ण अतिथि व्याख्याता की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page