KCG

स्वर्णकार समाज के विकास के लिये स्वर्णकला बोर्ड गठन करने की उठी मांग

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. स्वर्णकार समाज के विकास के लिये स्वर्णकला बोर्ड का गठन करने की मांग करते हुये भाजपा नेता नरेन्द्र सोनी ने समाज के प्रतिनिधियों के साथ पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष आरएस विश्वकर्मा को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में विशेष रूप से बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य में स्वर्णकार समाज के सदस्यों की संख्या लगभग 2 लाख के आसपास है जिसमें अधिकांश परिवार अति गरीब एवं पिछड़े हुये हैं। आजादी के 78 वर्ष के बाद भी स्वर्णकार समाज का विकास उस गति से नहीं हो पा रहा है जिस गति से होना चाहिये ऐसे में आज भी समाज अति पिछड़ा है तथा युवा बेरोजगार हैं। समाज के सभी वर्गों का विकास किया जा रहा है जिसके लिये छत्तीसगढ़ राज्य में माटीकला बोर्ड, हस्तशिल्प कला बोर्ड का गठन किया गया है उसी प्रकार स्वर्णकार समाज के समग्र विकास के साथ युवाओं के लिये रोजगार सृजन करने छत्तीसगढ़ स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन किया जाना हितकर होगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page