KCG

जयंती में संत कबीर दास पर होगी संगोष्ठी- साहित्य, दर्शन और लोकमान्यताओं पर होगा विचार-विमर्श

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. संत कबीर के व्यक्तित्व, साहित्य, दर्शन, रहस्यवाद और लोकमान्यताओं के विविध आयामों पर केंद्रित एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन 21 जून 2025 शनिवार को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कैम्पस-2 स्थित वातानुकूलित सभागार कलेक्टोरेट के सामने में किया जाएगा। कार्यक्रम का आरंभ दोपहर 12 बजे बोधिसत्व फाउंडेशन, नागपुर द्वारा संजय वंदना जीवने के नाट्य मंचन से होगा। इसके पश्चात संत कबीर के साहित्य, दर्शन और समाज पर विचार-विमर्श होगा। संगोष्ठी में साहित्य समीक्षक डॉ.जयप्रकाश साव दुर्ग, अध्यक्ष हिंदी विभाग प्रो.डॉ.राजन यादव इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़, महासचिव राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एडवोकेट शाकिर कुरैशी रायपुर, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डॉ.सुनील शर्मा खैरागढ़, अध्यक्ष मेत्ता संघ भिक्षु धम्मतप राजनांदगांव, कुदुरमाल आश्रम बासादास साहेब कोरबा, कबीर आश्रम विजय साहेब इरईकला सहित अन्य विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page