राजनांदगांव

केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक डॉ.अमरनाथ हुये सम्मानित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में कम्प्यूटर साइंस के अध्यापक डॉ.अमरनाथ पाठक को कक्षा 12वीं में उनके उत्कृष्ट रिजल्ट के लिये संभाग आयुक्त विनोद कुमार, केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. कक्षा 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में कम्प्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस में गुणवत्ता परिणाम के लिये यह एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया. विद्यालय के प्राचार्य एसआर कुजूर ने खुशी जाहिर करते हुये उनकी इस सफलता के लिये उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके निरंतर प्रयास एवं अन्य सहपाठयगामी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page