छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर डोंगरगढ़ में गूंजा आदिवासी संस्कृति और विरासत का संदेश

सत्यमेव न्यूज डोंगरगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को डोंगरगढ़ शहर के गोड़वाना चौक में आयोजित समारोह में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। कार्यक्रम में उन्होंने आदिवासी समाज की परंपराओं सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए समाजजनों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति परंपराएं और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली देश की विविधता और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने समाज के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है। विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर गोड़वाना चौक में समाजजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश भंडारी, दिनेश साखरे, वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद के विनायक महिला कांग्रेस की निशा निर्मलकर सहित पार्षदगण बूथ अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के माध्यम से आदिवासी समाज की एकता सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page