पॉलिटिक्स

कांग्रेस ने फिर की कर्ज माफी की घोषणा, भूपेश बोले- कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों का होगा कर्जमाफ

कर्जमाफ़ी क्या फिर साबित होंगी कांग्रेस के लिए मास्टर स्ट्रोक

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर भूपेश सरकार ने किसानों पर दांव खेल 2018 के कर्जमाफ़ी वाला मास्टर स्ट्रोक लगाया है।
20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3200 रुपए ​देने का वादा करने के बाद अब कर्जमाफी का वादा किया गया है। जी हां खुद सीएम भूपेश बघेल ने इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट (×~एक्स) कर जानकारी दी है कि कांग्रेस सरकार आते ही पूर्व (2028) की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे।
कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों का होगा कर्जमाफ. बता दे कि सीएम भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि चुनावी घोषणा पत्र में ये वादे शामिल हो सकते हैं.
1- जिनमें किसानों का कर्ज माफ
2- 500 रुपए में गैस सिलेंडर
3- महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
4- 76 फीसदी आरक्षण
5- जातिगत जनगणना
6- 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
7- धान का मूल्य 3200 रुपए होगा

बता दें कि पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने किसानों से वादा किया था कि सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी की जाएगी और सरकार बनते ही भूपेश सरकार ने किसानों को कर्ज माफ किया था। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने किसानों को पहले ही ये दावा किया है कि इस सीजन से उनकी सरकार 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page