KCG

कांग्रेस की मंडल स्तरीय बैठकों में संगठन मजबूती पर जोर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के अंतर्गत डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के टोलागांव और खपरी सिरदार में कांग्रेस कमेटी की मंडल स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। इस दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। टोलागांव के सामुदायिक भवन में आयोजित मंडल स्तरीय बैठक में आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के समक्ष बिजली, खाद की उपलब्धता, अघोषित बिजली कटौती, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम और शक्कर की बढ़ी कीमतों सहित विभिन्न समस्याएं रखीं वहीं खपरी सिरदार स्थित निषाद समाज सामुदायिक भवन में हुई मुढ़ीपार मंडल की बैठक में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था, खाद की उपलब्धता और महंगाई से जुड़ी समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकर्षित किया। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन से निरंतर संवाद पर निर्भर है। जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके हित में लगातार कार्य करना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा आमजन के बीच सक्रिय रहकर स्थानीय मुद्दों को सामने लाने का आह्वान किया। दोनों बैठकों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार के तेजराम वर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, खेमलता साहू, शैलेन्द्र (विक्की) क्षत्रिय, रिंकू महोबिया, लीलाधर वर्मा, दिलेन साहू, घनश्याम साहू, घनश्याम सिन्हा, देवेन्द्र साहू, सुराज साहू, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, भीखम सिन्हा, गौतमचंद जैन, जय प्रकाश वर्मा, मधुसूदन साहू, सुरीत राम वर्मा, जीतू यादव और दूलेश वर्मा सहित मंडल एवं सेक्टर पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page