Uncategorized

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधीश चंद्रवाल ने फहराया तिरंगा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर चंद्रवाल ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और अधिकारियों और कर्मचारियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और संवेदनशील कार्यशैली अपनाने का आह्वान किया। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे, पूजा पींचा सहित जिला कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहे।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page