Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

कलेक्टर ने गातापार नाका और भोथली स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने छुईखदान ब्लॉक के ग्राम गातापार नाका स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और भोथली के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गातापार नाका के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंजेक्शन कक्ष, महिला-पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष और नवजात शिशु कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ की उपस्थिति पंजी का परीक्षण कर उनकी नियमितता और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
कलेक्टर ने केंद्र में पदस्थ आरएमए आकांक्षा सिंह से चर्चा कर आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति, ओपीडी और आईपीडी के जरिये केंद्र को प्राप्त होने वाली आय, दवाओं की उपलब्धता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य अमला और मितानिनें हर घर का नियमित भ्रमण करें तथा गर्भवती महिलाओं की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करें। गर्भावस्था की पुष्टि होते ही प्रथम तिमाही में उनका पंजीयन अनिवार्य रूप से किया जाए और सभी प्रसव पूर्व जांचें निर्धारित समय में पूर्ण कर उन्हें आरसीएच पोर्टल पर दर्ज किया जाये। कलेक्टर ने कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की कम से कम आठ बार जांच कराना सुनिश्चित किया जाए तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श दिलाया जाए। साथ ही ‘सुमन’ योजना के तहत सभी गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने प्रसव के पश्चात माताओं की सात बार देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने ग्राम भोथली स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने केंद्र की खुलने का समय, कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए जनसहभागिता आवश्यक है और इसके लिए समुदाय को जागरूक किया जाए। साथ ही 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा 30 वर्ष से कम उम्र के सभी नागरिकों की सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग भी पूरी की जाये। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम डूटागड़ से आई गर्भवती महिला से चर्चा कर उप स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page