KCGपॉलिटिक्स

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने फहराया तिरंगा, संविधान की गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में खैरागढ़ मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज फहराकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू सहित पं.मिहिर झा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास वैष्णव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशीलकांत पांडे, आकाशदीप सिंह गोल्डी, संदीप श्रीवास्तव, सुदीप श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर, चंद्रेश यदु, रिंकू गुप्ता, नदीम मेमन, राजा सोलंकी, यशेष ठाकुर, पुरुषोत्तम वर्मा, रविन्द्र गुड्डा, सुरेन्द्र सिंह, किशन रजक, सूर्यकांत यदु, संत निषाद, सिवा यादव, कोमल वर्मा, हेमंत वर्मा और रतन सिंगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात कांग्रेसजनों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने देश की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page