Uncategorized

कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। प्राचार्य डॉ.ओ.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में छात्राओं में भाषाई जागरूकता और संचार कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्राओं से संचार कौशल, विभिन्न राज्यों की मातृभाषाओं तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संवाद के माध्यम से छत्तीसगढ़ी, हिंदी, मराठी सहित विभिन्न भाषाओं के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम की संयोजक डॉ.मेधाविनी तुरे ने अपने संबोधन में कहा कि मातृभाषा मां की भाषा होती है और यह हमारी पहचान व संस्कृति की आधारशिला है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मातृभाषा का सम्मान और संरक्षण करना चाहिए। आभार प्रदर्शन डॉ.मैथिली पटेल ने किया। इस अवसर पर अ. प्राध्यापकगण सुश्री पायल सुधाकर, अजय वर्मा, दुर्वासा सिंह, टिकेश्वरी साहू, वर्षा साहू, सौम्या गुप्ता, सौरभ साहू, वासुदेव साहू, मानिकचंद बंजारे व शिखा जोशी सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page