KCG

खैरागढ़ में रेडक्रॉस स्टीकर अभियान शुरू

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। मानव सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा रेडक्रॉस स्टीकर जनसहयोग अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और मानवीय सेवाओं का विस्तार करना है। अभियान का शुभारंभ जिला शाखा के चेयरमैन विक्रांत सिंह ने 5,100 रुपये की सहयोग राशि देकर किया। इसके बाद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, राज्य प्रबंध मंडल सदस्य बिसेसर दास साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, शिक्षा विभाग के कमलेश्वर राजपूत, सुनील कुमार और निलेश यादव सहित रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों अधिकारियों एवं नागरिकों ने सहयोग राशि प्रदान कर अभियान को समर्थन दिया। रेडक्रॉस सोसायटी को अभियान के पहले ही दिन सकारात्मक प्रतिसाद मिला और कुल 8,800 रुपये की सहयोग राशि एकत्रित हुई। सोसायटी के अनुसार अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। संग्रहित राशि का उपयोग जरूरतमंदों की सहायता आपदा राहत स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सामाजिक कार्यों में किया जाएगा। इस दौरान जिला रेडक्रॉस शाखा से हरिओम शर्मा एवं मलेरिया सुपरवाइजर विवेक मेश्राम की भी सक्रिय सहभागिता रही। रेडक्रॉस सोसायटी ने जिले के नागरिकों सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से इस जनसहयोग अभियान में भागीदारी कर मानव सेवा के कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page