Advertisement
Uncategorized

कड़े तेवर: जिले में तम्बाकू नियम तोड़ने वाले 13 दुकानदारों पर सीधी कार्रवाई

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केसीजी पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तम्बाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर शिकंजा कसा। थाना खैरागढ़ पुलिस एवं राष्ट्रीय तम्बाकू उत्पाद नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित पान ठेलों गुमटियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 13 दुकानों में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया। संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम कोटपा एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 3 दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित गो-गो रोलिंग पेपर भी जब्त किया गया। उक्त सामग्री का उपयोग सिगरेट जॉइंट बनाने में किया जाता है। पूछताछ में संबंधित दुकानदारों से इन उत्पादों की आपूर्ति करने वाले सप्लायरों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सप्लायरों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। केसीजी पुलिस ने कहा है कि युवाओं विशेषकर स्कूल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियम विरुद्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page