
रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित, 18 परीक्षार्थियों में चार विद्यार्थी सफल
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा घोषित एम.कॉम. फाइनल परीक्षा परिणाम में रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के छात्र अखिल नामदेव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 487 अंक हासिल कर 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस सत्र में महाविद्यालय से एम.कॉम. फाइनल परीक्षा में कुल 18 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें चार विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें अखिल नामदेव का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। अखिल नामदेव प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने बी.कॉम. फाइनल परीक्षा में भी महाविद्यालय स्तर पर 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था। वे पत्रकार खिलेंद्र नामदेव के पुत्र हैं। अखिल की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य ओ.पी. गुप्ता सहित शिक्षकों एवं परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।