Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
Uncategorized

एक राखी सैनिकों के नाम अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रक्षाबंधन पर्व पर उन वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जो सियाचिन, लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्रों में तैनात रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं, खैरागढ़ में “एक राखी सैनिकों के नाम” अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने राखी भेजने की अनूठी पहल की। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी और नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर की भावपूर्ण अपील पर सिविल अस्पताल व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की महिला अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी-अपनी राखियाँ लिफाफों में भरकर 21 जुलाई को खैरागढ़ से होकर गुजरने वाले सैनिकों के वाहन काफिले को सौंपने के लिये इन महिला नेत्रियों को सुपुर्द कीं। इस अभियान में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनल ध्रुव, नेत्र चिकित्सा अधिकारी दुर्गेशनंदिनी श्रीवास्तव, डॉ.मनिशा, शेफाली सिंह, श्वेता सिंह, सोनिया सिंह, खुम्मती वर्मा, हेमलता साहू, भूणेश्वरी कौशिक, सरोज, चित्रेखा, ललिता सहित नर्सिंग स्टाफ़ की सक्रिय भागीदारी रही।
सभी ने अपने दिलों में बसे भाई समान सैनिकों को राखी भेजकर रक्षाबंधन पर भावपूर्ण संदेश दिया और वीरों को सैल्यूट करते हुए यह संदेश दिया कि देश की हर बहन उनके साथ है। यह पहल खैरागढ़ में देशभक्ति और भाईचारे की मिसाल बन गई।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page