Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
KCG

उद्यमिता विकास को लेकर हुई कार्यशाला में पद्श्री फूलबासन ने किया स्वालंबन की दिशा में बढ़ रही महिलाओं का मार्गदर्शन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उद्यमिता विकास को लेकर शैक्षिक प्रगतिशील मंच ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। पद्मश्री फूलबासन यादव, जिपं सभापति विप्लव साहू, डॉ.अनुराधा वर्मा, हेमकल्याणी तोड़े, जनिया साहू, सावित्री वर्मा सहित अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यशाला में महिला समूह की महिलाओं ने मंच पर बोलना सीखते हुए अपने बीस सालो के काम के दौरान आई चुनौती, लागत, उत्पादन और वर्तमान समय मे हो रही मार्केटिंग संबंधी समस्याओं को सामने रखा। लगातार प्रशिक्षण और दौरे के बाद भी प्रशासन और जनमानस का अपेक्षित सहयोग नही मिलने की बात के साथ ज्यादातर महिलओ ने कहा कि इन समस्याओं का निदान समूह हित मे जरूरी है।

कार्यशाला मे वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को आगे बढक़र हर सामाजिक, व्यवसायिक गतिविधियों में भाग लेने प्रेरित किया। सफलता पाने स्वयं में चिंतन, क्रियान्वयन और सफल लोगों के मार्गदर्शन को जरूरी बताते हुए कहा कि अपने उत्पादों को खुद के परिवार में भी इस्तेमाल करने की गारंटी बताए तो सफलता मिलनी निश्चित है। पद्मश्री फूलबासन यादव ने कहा कि मां बम्लेश्वरी समूह ने दो रूपए की शुरूआती पूंजी से आज 98 करोड़ तक टर्नओवर व्यवसाय का सफर 8 हजार महिलाओं के साथ तय किया है। उनहोने कहा कि जो महिलाएं काम करना चाहती है, हमारे साथ नया पंजीयन करवाए लेकिन घर से बाहर निकलना, हिम्मत और जोखिम लेकर काम करना इसमे अनिवार्य शर्त होगी। इस दौरान डॉ.नागेश सिमकर, संयोजक नीलेश यादव, नीतू साहू, संतोषी सेन, मालती पाल, पद्मा ठाकुर, तारिका यादव, पुष्पा सिन्हा सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रही। विक्की सिन्हा, पारस साहू, लोकेश निषाद, बसंत साहू और अन्य साथियों का कार्यशाला आयोजन में विशेष सहयोग रहा। सफल संचालन रत्ना सेन और अनीता बर्मन ने किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page