Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

उत्कृष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगी एएसपी नेहा पांडेय

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष 15 अगस्त को नवीन जिला केसीजी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पांडेय को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिये भारतीय पुलिस पदक (राष्ट्रपति पदक) से सम्मानित किया जायेगा। पाठकों को ज्ञात हो कि श्रीमती नेहा पाण्डेय ऊर्जावान एवं समर्पित उच्च पदस्थ अधिकारी हैं। वे वर्तमान में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी विभिन्न पदस्थापनाओं के दौरान महत्वपूर्ण अपराधों में सराहनीय कार्य किया है। खासकर महिलाओं से संबंधित गंभीर अपराधों में अपनी विश्लेषणात्मक शैली एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय देकर उन्होंने विभाग में विशेष स्थान प्राप्त किया है। इनमें से कई मामलों में आरोपियों को आजीवन कारावास तथा 10 वर्ष से अधिक की सजा भी हुई है। ज्ञात हो कि जशपुर जिले में उनके द्वारा चलाए गए मानव तस्करी विरोधी अभियान में 100 से अधिक गुमशुदा बच्चों की पहचान की गई और इस अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी हुई थी। एएसपी नेहा पांडेय की उक्त उपलब्धियों को देखते हुये उनकी असाधारण सेवाओं के सम्मान में उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पुलिस कप्तान आईपीएस त्रिलोक बंसल सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page